ani

नक्सलियों के आठ ठिकानों पर ANI का छापा:भाजपा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर हुए हमले को लेकर आठ आरोपियों के घरों की तलाशी, सभी का माओवादी कनेक्शन

ANI

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एआइए) भाजपा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर हुए हमले से संबंधित मामले में आठ आरोपियों के घरों की तलाशी ली। एनआइए के अधिकारियों के मुताबिक सभी आरोपियों के भाकपा माओवादी से कनेक्शन मिले हैं। एनआइए के मुताबिक तलाशी के दौरान उनके घरों से भाकपा (माओवादी) के कई पोस्टर, अवैध कोल्हान राज्य से जुड़े दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और कई अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं। एनआइए ने इन्हें माओवादी का सक्रिय माना है।
पश्चिमी सिंहभूम के खेल मैदान में हुआ था हमला
पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर चार जनवरी 2022 को पश्चिमी सिंहभूम जिले के झिलरुआ स्कूल के खेल के मैदान में इन पर हमला किया गया था। यह हमला माओवादियों की ओर से हुआ था। भाजपा विधायक की सुरक्षा में तैनात जवानों हथियार भी भाकपा माओवादियों ने लूट लिए थे। इस हमले में दो पुलिसकर्मियों मारे गए थे। साल 2022 के जुलाई महीने से इस मामले की जांच एनआइए कर रही थी।
इन पर दर्ज किया गया था मामला
एनआईए की रांची शाखा में साल 2022 में मिसिर बेसरा (एक करोड़ का इनामी), रघु, अश्विन, चंदन, मोछू, सुशांत, सागेन, कांडे होनहागा व सोनाराम होनहागा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। बताया गया कि सभी आरोपित पश्चिम सिंहभूम के गोइलकेरा के रहने वाले हैं।
भीड़ में छिपकर बचायी थी जान
बताते चलें कि जांच में पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर कुख्यात नक्सली मोछू के दस्ते का हाथ बताया गया। झिलरुआ स्कूल के खेल के मैदान में कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के दौरान उनपर माओवादियों ने हमला किया था। हमले में पूर्व विधायक भीड़ में छिपकर अपनी जान बचायी थी।

Share via
Share via