घायल मरीजों से मिलने सदर अस्पताल पहुंचे उपायुक्त अबु इमरान.

घायल मरीजों से मिलने सदर अस्पताल पहुंचे उपायुक्त अबु इमरान.

Share
Link copied

लातेहार : जिले के मनिका प्रखंड के जान्हों पंचायत अंतर्गत परसही गांव में बन रहे मनरेगा कूप के धंसने से निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर की मौत एवं चार मजदूर के घायल होने की सूचना मिलने पर उपायुक्त अबु इमरान मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा पहुंचाने को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे एवं ईलाजरत मरीजों के स्वास्थ्य संबंधित जानकारी चिकित्सकों से ली।

उपायुक्त अबु इमरान ने चिकित्सकों को इलाजरत सुकन सिंह को लातेहार सदर अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सुविधा देने को लेकर को निर्देशित किया। वही रिम्स रेफर किये गए धर्मदेवी सिंह,धनपत सिंह एवं सोमर सिंह को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सिविल सर्जन एवं मनिका प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया। उपायुक्त श्री इमरान ने कहा कि इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो यह सुनिश्चित करें एवं बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा मजदूरों को मिले इसे सुनिश्चित करें।

लातेहार, मो०अरबाज

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow