20250810 213611

डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: नशे में धुत कार चालक ने कई लोगों को रौंदा, दो की हालत नाजुक

डालटनगंज : डालटनगंज रेलवे स्टेशन के न्यू पार्किंग एरिया में रविवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जब नशे में धुत एक बेकाबू कार चालक ने कई लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने चालक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की। पुलिस ने हस्तक्षेप कर आरोपी चालक को भीड़ से छुड़ाया और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चालक नशे की हालत में था, जिसके कारण वह गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Share via
Share via