रूपा तिर्की केस : CBI की टीम फिर पहुंची साहिबगंज, कई लोगों से होगी पूछताछ ।

रूपा तिर्की केस : CBI की टीम फिर पहुंची साहिबगंज, कई लोगों से होगी पूछताछ ।

साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत के मामले की जांच सीबीआई कर रही है. जांच के क्रम में सीबीआई की टीम दोबारा साहिबगंज लौट आयी है. जानकारी के अनुसार सीबीआई ने पूछताछ के लिए आधा दर्जन लोगों को चिह्नित किया है. आज बुधवार से उनसे पूछताछ होने की उम्मीद है. गौरतलब है कि हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई इस मामले की जांच के लिए नौ सितंबर को साहिबगंज पहुंची थी. यहां करीब 15 दिनों तक रहने के दौरान टीम ने दो दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की थी.सीबीआई की टीम रांची भी गयी और वहां रूपा तिर्की के परिजनों के साथ-साथ अन्य लोगों से पूछताछ की. 24 सितंबर को टीम प्रोग्रेस रिपोर्ट जमा करने के लिए पटना चली गयी थी.
इन्हे भी पढ़े :-ट्रेलर और कोयला लदे ट्रक में टक्कर, 1 व्यक्ति की मौके पर मौत।
जिसके बाद दोबारा सीबीआई की टीम रूपा तिर्की मौत मामले की जांच के लिए साहिबगंज पहुंची है.रूपा तिर्की की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए सीबीआई की फॉरेंसिक टीम दिल्ली-फरक्का एक्सप्रेस से 16 सितंबर को साहिबगंज पहुंची थी. जिसके बाद फॉरेंसिक टीम के द्वारा मजिस्ट्रेट संजय कुमार की देखरेख में रूपा तिर्की के सील बंद कमरे को खोला गया था. फॉरेंसिक टीम में जिला प्रशासन से चार अन्य लोगों को, जिसमें एई और जेईई थे, शामिल किया गया था. टीम में रूपा तिर्की की मौत के बाद सबसे पहले वहां पहुंचने वाले और देखने वाले पुलिसकर्मी को भी साथ में रखा गया था. फॉरेंसिक टीम के द्वारा सबसे पहले क्वार्टर का दिशा यंत्र चालित मशीन से निरीक्षण किया गया. उसके बाद टीम ने बंद कमरे को खोलकर घटना को रीक्रिएट किया था.
इन्हे भी पढ़े :- लातेहार : प्रेम पासंग में पकडे गए लड़के का वीडियो वायरल।
पुलिस लाइन स्थित गंगा भवन सरकारी क्वार्टर में US-1 में संदिग्ध अवस्था में रूपा तिर्की का शव तीन मई को बरामद हुआ था. सीबीआई के द्वारा इस केस से जुड़े 6 से अधिक लोगों को चिन्हित कर उसके क्वार्टर के आसपास के लोगों से पूछताछ की गयी थी. गौरतलब है कि रूपा तिर्की मौत मामले में एक सितंबर को झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने सीबीआई को अविलंब केस लेकर जांच करने का निर्देश दिया था. सीबीआई ने इस मामले में कांड संख्या आरसी 0922021S0002 मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है.
इन्हे भी पढ़े :- बीजेपी नेता जीतराम मुंडा हत्याकांड का खुलासा, मनोज मुंडा ने दी थी यूपी के शूटर को सुपारी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Share via
Share via