रूपा तिर्की(RUPA TIRKEY )मौत मामला

रूपा तिर्की(RUPA TIRKEY )मौत मामला

Share
Link copied

Sahebganj : रूपा तिर्की (RUPA TIRKEY)मौत मामले की सीबीआई जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक सीबीआई की टीम शुक्रवार को जांच के क्रम में स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पहुंची और कुछ लोगों का बैंक स्टेटमेंट लिया.  हालांकि, यह बैंक स्टेटमेंट किसका था यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. जांच टीम के एक सदस्य दोपहर करीब दो बजे मुख्य शाखा पहुंचे और वहां करीब आधा घंटा तक रहे. स्टेटमेंट लेकर वहां से लौटे.

इसे भी पढ़ें
राजधानी (jharkhand) के थानेदार हुए इधर उधर
इसे भी पढ़ें

राजधानी (jharkhand) के थानेदार हुए इधर उधर

  नाम कहाँ थे कहाँ गए ज्ञानरंजन हिदपीढ़ी थाना प्रभारी बरियातु थाना प्रभारी सपन महथा बरियातु थाना प्रभारी पुलिस केंद्र रवि ठाकुर…

जलाशय मामले (Reservoir)में हाईकोर्ट ने पांच महीने में हुए काम की मांगी जानकारी
इसे भी पढ़ें

जलाशय मामले (Reservoir)में हाईकोर्ट ने पांच महीने में हुए काम की मांगी जानकारी

जलाशय (Reservoir) मामले में झारखंड हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई. सुनवाई करते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने नगर निगम और नगर विकास…

स्कूलों(school) में एक बार फिर लौटी रौनक
इसे भी पढ़ें

स्कूलों(school) में एक बार फिर लौटी रौनक

कोरोना की वजह से बंद स्कूलों में एक बार फिर रौनक लौट आयी है. सरकारी (school) स्कूलों के साथ साथ निजी स्कूलों…

झारखंड में अपना जनाधार बढ़ाने के लिए जनता दल यूनाइटेड (Janata Dal (United)) लगातार प्रयासरत है।
इसे भी पढ़ें

झारखंड में अपना जनाधार बढ़ाने के लिए जनता दल यूनाइटेड (Janata Dal (United)) लगातार प्रयासरत है।

झारखंड में अपना जनाधार बढ़ाने के लिए जनता दल यूनाइटेड(Janata Dal (United)) लगातार प्रयासरत है। इसी को लेकर जेडीयू की झारखंड इकाई…

हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल पर जांच कर रही है सीबीआई

हाईकोर्ट ने सीबीआई को हत्या व आत्महत्या दोनों एंगल पर जांच करने का निर्देश दिया था. ऐसे में आत्महत्या के एंगल पर जांच करीब-करीब पूरी हो चुकी है. अब हत्या के विभिन्न एंगल पर भी जांच की जा रही है. दोनों जांच पूरी हो जाने के बाद उसकी रिपोर्ट सामने रखकर मामले में निष्कर्ष निकाला जाएगा. हालांकि, इसमें फारेंसिक रिपोर्ट की सबसे अहम भूमिका होगी

थाना प्रभारी समेत दो सिपाही से सीबीआई ने की थी पूछताछ

महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की मौत मामले की जांच कर रही सीबीआई ने पिछले दिनों रूपा तिर्की से जुड़े दर्जनों लोगों से पूछताछ कर चुकी है. बीते दो फरवरी को सीबीआई ने मिर्जाचौकी थाना प्रभारी अशोक प्रसाद और दो महिला होमगार्ड सिपाही से पूछताछ की थी. दो फरवरी की देर शाम तक सभी से सीबीआई ने पूछताछ की थी.

सरकारी क्वार्टर से मिला था रूपा तिर्की का

शव

3 मई 2021 को महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की का शव उसके सरकारी क्वार्टर में फांसी के फंदे से लटकता मिला था.  मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा केस उठा लेने के लिए रूपा तिर्की पर दबाव डालता था. पूरे मामले की तह तक जाने के लिए सीबीआई जांच अभियान तेज कर चुकी है.

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow