संताल परगना को मिली 3 नई रेलगाड़ियों की सौगात,सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी।

संताल परगना को मिली 3 नई रेलगाड़ियों की सौगात,सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी।

संताल परगना को मिली 3 नई रेलगाड़ियों की सौगात, सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी गोड्डा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर ट्विटर के जरिये जानकारी दी है कि संताल परगना को नई रेलगाड़ियों की सौगात मिलने वाली है। निशिकांत दुबे ने लिखा कि, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दी जी के जन्मदिन पर रेल मंत्री अश्विन बैष्णव ने संताल परगना को झोला भरकर तोहफा दिया है। सेवा समर्पण अभियान के तहत कई ट्रेनें चलाई जाएंगी।
बाबा बासुकीनाथ मंदिर में आज से आम श्रद्धालु कर सकेंगे पूजा, ऑनलाइन बुकिंग के लिए वेबसाइट का लिंक किया गया जारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने कहा कि 25 सितंबर को नोनीहाट में कविगुरु एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव की शुरुआत होगी। 26 सितंबर को गोड्डा से रांची भाया भागलपुर ट्रेन का शुभारंभ किया जाएगा। देवघर से पुणे भाया गया ट्रेन का शुभारंभ 27 सितंबर को किया जाएगा। 28 सितंबर को देवघर से गोवा भाया धनबाद ट्रेन का शुभारंभ किया जाएगा। 29 सितंबर को आशनसोल, मधुपुर-अहमदाबाद ट्रेन का शुभारंभ किया जाएगा। निशिकांत दुबे ने बाया कि रेल मंत्री इन सभी कार्यक्रमों को हरी झंडी दिखाएंगे। सांसद ने ये भी बताया कि वे भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। हंसडीहा से महागामा तक बनेगा फोरलेन हाइवे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ये भी बताया कि संताल परगना के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों को दुरुस्त किया जाएगा। इन मार्गों के किनारे बसे लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसी के तहत हंसडीहा से महागामा तक फोरलेन हाइवे का निर्माण किया जाएगा। सांसद ने बताया कि निर्माण कार्य जनवरी माह तक शुरू होगा।

Share via
Share via