सम्मेद शिखरजी मामला : जैन समाज का मौन जुलूस रांची (Ranchi) के जैन मंदिर से राजभवन तक
Ranchi
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सम्मेद शिखरजी को तीर्थ स्थल बनाने की मांग पर जैन समाज आंदोलित है। पर्यटन स्थल का प्रस्ताव वापस लेने की मांग के लेकर जैन समाज ने आज जैनमंदिर से राजभवन तक मौन जुलूस निकाला। जिसमें महिलाएं बच्चे बूढ़े सभी वर्ग के लोग शामिल हुए जिनके हाथों में विरोध की तख्तियां थी लेकिन इस दौरान उन्होंने कहा कि हम तब तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते रहेंगे जब तक सम्मेद शिखरजी का पर्यटन स्थल के रूप में नोटिफिकेशन समाप्त नहीं हो जाता वहीं, उन्होंने कहा कि मुंबई में 4 जनवरी को विरोध स्वरूप रैली निकाली जाएगी। रैली में समाज के पुरुष श्वेत वस्त्र और महिलाएं केसरिया साड़ी में रहेंगी।

















