गोड्डा में 12 वर्षीय बच्ची की हत्या से सनसनी, बहियार में मिला शव; सिर गायब होने से दहशत
ललमटिया के डहुआ गांव में खौफनाक वारदात, रात में घर से गायब हुई थी बच्ची; पुलिस जांच में जुटी
गोड्डा। झारखंड के गोड्डा जिले में 12 वर्षीय बच्ची की हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ललमटिया थाना क्षेत्र के डहुआ गांव में बच्ची का शव बहियार में मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सबसे भयावह बात यह है कि शव के साथ बच्ची का सिर नहीं मिला है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
रात में माता-पिता के साथ सो रही थी बच्ची
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्ची रात में अपने माता-पिता के साथ घर में सो रही थी। आशंका जताई जा रही है कि देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे घर से बाहर ले गया। सुबह बच्ची का शव बहियार में मिलने की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। शव के साथ सिर नहीं मिलने की जानकारी सामने आने के बाद ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलने के बाद ललमटिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल बच्ची की हत्या के पीछे की वजह और वारदात में शामिल लोगों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बच्ची रात में घर से कैसे गायब हुई और इस जघन्य घटना को किसने अंजाम दिया।
गांव में दहशत, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें
12 वर्षीय बच्ची के साथ हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों में भय का माहौल है और मामले का जल्द खुलासा करने की मांग उठ रही है। पुलिस जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

मां की ममता ने मौत को भी हरा दिया! 8 साल की मिशा दुनिया छोड़ गई, लेकिन अपनी आंखों से दो जिंदगियों में भरेगी रोशनी
धनबाद की एक मां की आंखों में आज अपनी आठ साल की बेटी को खोने का ऐसा दर्द है, जिसे शब्दों में…

बोकारो में बड़ा हादसा: कथारा कोलियरी के स्टॉकयार्ड में धंसा कोयले का ढेर, 3 महिलाओं की मौत, 4 घायल
बेरमो में जलावन के लिए रिजेक्ट कोयला चुनने के दौरान हुआ हादसा, बांध बस्ती में पसरा मातम; अवैध कोयला उठाव और सुरक्षा…


















