केचुआ पुल पर मौत का कहर! ट्रक की टक्कर से 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
साहिबगंज। बरहरवा-फरक्का मुख्य पथ पर केचुआ पुल के समीप गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 22 वर्षीय बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जीवन रमणी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि जीवन बरहरवा बाजार से खरीदारी कर बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान केचुआ पुल के पास उसकी बाइक की एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
गोड्डा में 12 वर्षीय बच्ची की हत्या से सनसनी, बहियार में मिला शव; सिर गायब होने से दहशत
ललमटिया के डहुआ गांव में खौफनाक वारदात, रात में घर से गायब हुई थी बच्ची; पुलिस जांच में जुटी गोड्डा। झारखंड के…

मां की ममता ने मौत को भी हरा दिया! 8 साल की मिशा दुनिया छोड़ गई, लेकिन अपनी आंखों से दो जिंदगियों में भरेगी रोशनी
धनबाद की एक मां की आंखों में आज अपनी आठ साल की बेटी को खोने का ऐसा दर्द है, जिसे शब्दों में…


















