1932 khatiyan

1932 Khatiyan:- सीएम की खतियानी जोहरयात्रा लातेहार में एतिहासिक होगी

1932 Khatiyan

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Drishti  Now  Ranchi

मुख्यमंत्री के खतियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर बुधवार को परिसदन भवन में गठबंधन के सभी जिला अध्यक्षों ने प्रेस वार्ता किया। प्रेस वार्ता में मुख्य अतिथि के रूप में जेएमएम विधायक बैद्यनाथ राम शामिल हुए। उन्होंने कहा कि लातेहार में खतियानी जोहार यात्रा ऐतिहासिक होगी।

झारखंड की पहचान 1932 की खतियान है। उसे वादा को गठबंधन की सरकार पूरा कर रही है। जिससे विपक्ष घबराई हुई हैं। इसलिए ईडी, सीबीआई का डर दिखाकर सरकार को गिराने का प्रयास किया जा रहा है। जेएमएम के जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा कि 1932 खतियान झारखंड की पहचान है। इसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है। इस कार्यक्रम से भाजपा घबराई हुई है और राज्यपाल के माध्यम से 1932 खतियान को असंवैधानिक बताया जा रहा है।

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव ने कहा कि गठबंधन की सरकार पूरी ताकत के साथ राज्य का विकास कर रही है। झारखंड की पहचान, मापदंड 1932 के खतियान है। जिसे लागू किया जा रहा है। आरजेडी के जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने कहा कि सभी गठबंधन के कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।

मालूम हो कि मुख्यमंत्री का आगमन 14 फरवरी को लातेहार में है। मुख्यमंत्री 13 फरवरी को लातेहार में रात्रि विश्राम करेंगे और 14 फरवरी को सुबह 11:00 बजे पुलिस लाइन में लातेहार व चतरा जिले के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। दोपहर 12 बजे जिला खेल स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जाएगा।

Share via
Share via