बज्रपात से 2 परिवार के 2 मासूम बच्चे की हुई मौत, लोगों में फैली शोक की लहर.
धनबाद/झरिया : धनबाद के झरिया में बज्रपात से 2 परिवार के 2 मासूम बच्चे की हुई मौत, लोगों में फैली शोक की लहर। झारिया थाना क्षेत्र अंतर्गत माडा कॉलोनी और भगतडीह आरएसपी कॉलेज के रहने वाले दो परिवार के दो बच्चे की शुक्रवार की शाम को बज्रपात से मौत हो गई। घटना के बाद दोनों परिवार के लोगो का रो रो कर बुरा हाल है। मौके पर झरिया थाना की पुलिस पहुँच कर घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना के सम्बंध में स्थानीय लोगो ने बताया कि शुक्रवार की शाम को अचानक मौसम में बदलाव हुआ और बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान बज्रपात होने लगी इस दौरान झरिया के बन्द आर एस पी कॉलेज में खेल रहे दो मासूम बच्चे बज्रपात की चपेट में आ गए और बेहोश हो गए। बच्चों पर ठनका गिरने की जानकारी स्थानीय लोगो को मिली।
जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगो ने आनन फानन में दोनो बच्चों को इलाज के लिए पास के नर्सिंग होम ले गए जहाँ चिकित्सको ने बच्चों को धनबाद के एसएनएमएम सीएच रेफर कर दिया। जिसके बाद बच्चों के परिजन बच्चों को लेकर धनबाद ले गए जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल झरिया पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

















