तीनपहाड़ मुख्य बाजार में आभूषण दुकान से 8-10 लाख की चोरी, दीवार तोड़कर चोरों ने दिया घटना को अंजाम

तीनपहाड़ मुख्य बाजार में आभूषण दुकान से 8-10 लाख की चोरी, दीवार तोड़कर चोरों ने दिया घटना को अंजाम

Share
Link copied

साहेबगंज : तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित एक आभूषण दुकान से बीते शुक्रवार देर रात्रि अज्ञात चोरों ने ईट की दीवार काटकर और शटर खोलकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और स्थानीय दुकानदारों में रोष व्याप्त हो गया है।

पीड़ित दुकानदार अरुण स्वर्णकार ने बताया कि वे प्रतिदिन की तरह रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। मध्य रात्रि में किसी ने फोन कर सूचना दी कि उनकी दुकान में चोरी हो गई है। आनन-फानन में दुकान पहुंचे तो देखा कि दुकान के किनारे की ईट की दीवार तोड़ी गई थी और शटर खोलकर चोर अंदर घुसे थे। चोरों ने दुकान में रखे करीब 8 से 10 लाख रुपये मूल्य के गहने चुरा लिए, जिसमें लगभग 4 किलोग्राम चांदी, 25 ग्राम सोना और 10 हजार रुपये नकद शामिल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। तीनपहाड़ थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडे भी दलबल के साथ पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने सहित अन्य सुराग जुटा रही है।

स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और चोरों की तलाश जारी है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow