IMG 20201123 WA0001

मानिकचक गंगा घाट में हादसा जहाज पर लदे 9 ट्रक गंगा में डूबे, कई लोग गंगा में डूबे.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

साहेबगंज : पश्चिम बंगाल के मानिकचक गंगा घाट में एलसीटी जहाज पर लदे 9 ट्रक गंगा में समा गए. पश्चिम बंगाल के मानिकचक गंगा घाट के पास हुए हादसे में कई लोगों के गंगा में डूबने की खबर आ रही है, वही 10 लोगों को बचा लिया गया है, वहीं 10 से 15 लोगों के लापता होने की खबर आ रही है.

मिली जानकारी में अनुसार एलसीटी जहाज साहिबगंज के राजमहल गंगा घाट से पत्थर लोड कर बंगाल के मानिकचक जा रहा था, उसी दौरान मानिकचक गंगा घाट पर एलसीटी जहाज से ट्रक को अनलोड करने के दौरान जहाज का संतुलन बिगड़ने से ये हादसा हुआ जिसमे सभी 9 ट्रक पलट कर गंगा में जा गिरा, इस हादसे में कई लोग ट्रक के साथ गंगा में जा गिरे. फ़िलहाल मालदा डीएम एवं एसपी घटना स्थल पर पहुँच चुके है, राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है, जानकारी में अनुसार अब भी 10 से 15 लोग लापता है जबकि 10 लोग को बचाया जा चुका है.

Share via
Share via