IMG 20201124 WA0002

झारखंड क्रिकेट जगत के भीष्म पितामह और धोनी के मेंटर रहे देवल दा का निधन.

Team Drishti.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष रहे और महेंद्र सिंह धोनी के करियर के शुरुआती दौर में अहम भूमिका निभाने वाले मेंटर देवल सहाय की मंगलवार की पहले सुबह 3 बजे निधन हो गया. लोग उन्हें देवव्रत सहाय के नाम से भी जानते थे .खेल जगत में देवल दा के नाम से उन्हें जाना जाता था. उनके निधन पर क्रिकेट और खेल जगत में शोक की लहर है.

मंगलवार की तड़के सुबह 3 बजे झारखंड क्रिकेट के जाने-माने नाम झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के लंबे समय तक उपाध्यक्ष रहे रांची में क्रिकेट का भीष्म पितामह कहे जाने वाले देवव्रत सहाय उर्फ देवल दा का निधन हो गया. गौरतलब है कि देवल दा का धोनी के कैरियर पर भी काफी अहम योगदान रहा है. महेंद्र सिंह धोनी देवल दा का काफी करीबी थे. वे पिछले 3 माह से बीमार चल रहे थे, उनका इलाज रांची के मेडिका अस्पताल में चल रहा था.

देवल दा क्रिकेट और फुटबॉल के बेहतरीन खिलाड़ी भी थे और बाद में क्रिकेट एसोसिएशन में अपना योगदान दिया. सीसीएल में आधिकारिक पद पर भी वह रह चुके हैं. उनके निधन पर झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन समेत क्रिकेट जगत और खेल प्रेमियों में दुख की लहर है. लोग दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.

Share via
Share via