कोरोना वैक्सीन बनाने वाले वैज्ञानिकों को मिले भारतरत्न : बन्ना गुप्ता.

कोरोना वैक्सीन बनाने वाले वैज्ञानिकों को मिले भारतरत्न : बन्ना गुप्ता.

Share
Link copied

राँची : स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने भारत सरकार से मांग किया है कि कोरोना वैक्सीन बनाने वाले वैज्ञानिकों को भारतरत्न सम्मान मिलना चाहिए। मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने कहा है कि ये टीकाकरण अभियान देश के वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम और मेहनत का परिणाम हैं, इसे इवेंट मैनेजमेंट बनाने की कोई जरुरत नहीं थी।

मुझे टीका नही लगवाने का अफसोस है, मैंने इसको लेकर भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और आदरणीय प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखकर वैक्सीन लगाने की अनुमति देने को कहा था लेकिन ये नही हो पाया जिसका मुझे मलाल रहा।लेकिन इस अवसर पर राज्य के सभी स्वास्थ्य कर्मियों और कोरोना टीकाकरण में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करता हूँ।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow