बन्ना गुप्ता ने किया केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मांग, मीडियाकर्मियों को मिले टीकाकरण का लाभ.

बन्ना गुप्ता ने किया केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मांग, मीडियाकर्मियों को मिले टीकाकरण का लाभ.

Share
Link copied

राँची : स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने कोविड19 टीकाकरण अभियान को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री डॉ हर्षवर्धन जी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में टीकाकरण अभियान में मीडिया बंधुओं को भी शामिल करने का मांग किया हैं।

स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने उनसे कहा कि मीडिया के बंधु भी फ्रंट लाइन वर्कर हैं, इन्होंने भी कोरोना काल में सराहनीय कार्य किया हैं, इन्होंने भी जान जोखिम में डालकर अपना कर्तव्य निभाया हैं और घर बैठे जनता को हर छोटी बड़ी सूचना दी हैं, उन्होंने इन्फॉर्मेशन शेयरिंग के लिए भी उल्लेखनीय भूमिका निभाई हैं जिससे जागरूकता फैलाने में मदद मिली हैं। इसलिए इन्हें भी मुफ्त टीकाकरण अभियान से जोड़ना चाहिए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने इस पर सहमति जताई और राज्य सरकार की तरफ से प्रस्ताव भेजने को कहा हैं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow