गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित होने वाले परेड का गिरिडीह आउटडोर स्टेडियम में रिहर्सल किया गया.

गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित होने वाले परेड का गिरिडीह आउटडोर स्टेडियम में रिहर्सल किया गया.

Share
Link copied

गिरीडीह : आगामी 26 जनवरी 2021 गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाले परेड का आज गिरिडीह आउटडोर स्टेडियम में पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान परेड पूर्वाभ्यास में सीआरपीएफ, जिला बल, होमगार्ड, जैप, आईआरबी के प्लाटून ने भाग लिया। इस दौरान मेजर के द्वारा पूर्वाभ्यास करने वाले प्रतिभागियों का नियमानुसार नेतृत्व किया गया। 

गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित होने वाले परेड का गिरिडीह आउटडोर स्टेडियम में रिहर्सल किया गया.

मौके पर मेजर के द्वारा सभी बटालियन को निर्देशित किया गया कि कोविड-19 से बचाव के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। उन्होंने सभी बटालियन से सतर्कता और सावधानी बरतने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस को लेकर परेड का पूर्वाभ्यास अभी जारी रहेगा। परेड का रिहर्सल आज से 24 जनवरी तक चलेगा। परेड के पूर्वाभ्यास के दौरान कोविड-19 मानकों यथा फेस मास्क, हैंड सैनिटाइजर एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन सुनिश्चित किया गया।

गिरिडीह, दिनेश

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow