20210202 193112

रामगढ़ में तीन शातिर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे.

रामगढ़ : रामगढ़ पुलिस को मिली एक बड़ी सफलता मिली है रामगढ़ पुलिस नें तीन शातिर अपराधियों को पुलिस ने जिंदा कारतूस और हथियार के साथ किया गिरफ्तार करनें में सफल रही।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 30 जनवरी को भदानीनगर ओपी क्षेत्र के बनगड्डा क्षेत्र में रेलवे के दोहरीकरण लाइन की काम कर रहे कंपनी के बेस कैम्प में इन अपराधियों ने लूटपाट और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने इनके पास से चोरी की एक बाइक, एक कट्टा, जिंदा कारतूस बरामद किया है। इन तीनों अपराधियों का पहले से ही अपराधिक इतिहास रहा है। गिरिफ्तार अपराधी दीपक कुमार सिंह, राहुल करमाली और अजय भगत तीनो हज़ारीबाग़ जिले के गिद्दी थाना क्षेत्र के रहनेवाले है। इन अपराधियों का रामगढ़, हजारीबाग और बोकारो जिले के थानों में कई मामले दर्ज हैं और ये पहले भी जेल जा चुके है।

Share via
Share via