बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाले तीन शातिर साइबर चोर धराया.

बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाले तीन शातिर साइबर चोर धराया.

Share
Link copied

जामताड़ा : जामताड़ा साइबर पुलिस ने फर्जी बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाले तीन शातिर चोरों को करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सुंदर जोड़ी गांव से गिरफ्तार किया है। एक अपराधी भागने में सफल रहा। पकड़े गए अपराधियों के पास से पुलिस ने 4 मोबाइल सेट 9 सिम कार्ड तथा एक स्कॉर्पियो चार पहिया गाड़ी बरामद किया है।

एसपी दीपक कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गिरफ्तार अपराधी पूर्व में भी साइबर अपराध कर चुके हैं उन्होंने बताया कि फरार अपराधी सीताराम मंडल को पकड़ने के लिए पुनः छापेमारी की जा रही है। ताकि जल्द से जल्द से पकड़ा जा सके। उन्होंने बताया कि जामताड़ा पुलिस एक अभियान के तहत जिले में कार्य कर रही है और प्रत्येक दिन विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर साइबर अपराधियों को पकड़ने का कार्य कर रही है।

जामताड़ा, कार्तिक सिंह

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow