जामताड़ा में 7 साइबर अपराधी गिरफ्तार.

जामताड़ा में 7 साइबर अपराधी गिरफ्तार.

Share
Link copied

जामताड़ा : जामताड़ा साइबर थाना एवं करमाटांड़ थाना के संयुक्त छापेमारी में जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र से सात कुख्यात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने इन अपराधियों के पास से मोबाइल, सीम सहित चार पहिया वाहन भी जप्त किया है.जिले के पुलिस कप्तान दीपक कुमार सिन्हा ने आज आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों पर देश के विभिन्न राज्यों में दर्जनों मामले दर्ज है. पुलिस को इन अपराधियों की तलाश लंबे समय से थी. जामताड़ा साइबर थाना कांड संख्या 28/21 एवं 30/ 21 के आरोपितों पर भादवि की धारा 414, 419, 420, 467, 468, 471,120B,66(B)(C)(D)IT act के तहत मामला दर्ज किया गया है.

गिरफ्तार साइबर अपराधियों में कर्माटांड़ गांव के गुलाम हुसैन ,साजिद अंसारी शम्स कमर अंसारी, इस्माइल अंसारी एवं सीता कांटा गांव के चंदन दास, साइमन टेलर एवं सजल दास को कर्माटांड़ एवं जामताड़ा साइबर थाना पुलिस ने संयुक्त छापेमारी में गिरफ्तार किया. एसपी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि गिरफ्तार अपराधी ओटीपी और ऐप के माध्यम से लोगों से साइबर ठगी करते हैं और उनके बैंक खाते से राशि की निकासी कर लेते हैं. एसपी ने बताया कि जामताड़ा के साइबर अपराधी अब झारखंड का सिम उपयोग नहीं करते हैं. अपराधी राज्य के बाहर का सिम लाकर अपराध करते हैं जिससे उनका लोकेशन पाना मुश्किल हो जाता है.

जामताड़, अजय सिंह

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow