जामताड़ा से 8 कुख्यात साइबर अपराधियों को किया गया गिरफ्तार.

जामताड़ा से 8 कुख्यात साइबर अपराधियों को किया गया गिरफ्तार.

जामताड़ा : जामताड़ा साइबर थाना एवं नारायणपुर थाना के संयुक्त छापेमारी में जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के लोकनिया 8 कुख्यात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने इन अपराधियों के पास से 11 मोबाइल 21 सीम जप्त किया है.जिले के पुलिस कप्तान दीपक कुमार सिन्हा ने आज आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों पर कई मामले दर्ज है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस को इन अपराधियों की तलाश लंबे समय से थी. जामताड़ा साइबर थाना कांड संख्या 31/ 21 के आरोपितों पर भादवि की धारा 414,419, 420,467,468,471,120B,66(B)(C)(D)IT act के तहत मामला दर्ज किया गया है.गिरफ्तार साइबर अपराधियों में लोकनिया ग्राम के 7 और धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है. लखनिया ग्राम के गणेश डे, किशोर डे ,गोपाल दत्ता, मितन दत्ता, विनोद डे, भरत डे, जीतन डे, जबकि एक अपराधी पूर्व टुंडी के शंकर दा को गिरफ्तार किया गया है.

गिरफ्तार अपराधियों पर नारायणपुर थाना, जामताड़ा थाना और धनबाद जिले के साइबर थाना में मामले दर्ज हैं. जामताड़ा साइबर थाना पुलिस ने नारायणपुर थाना के संयुक्त छापेमारी में गिरफ्तार किया. एसपी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि गिरफ्तार अपराधी ओटीपी और ऐप के माध्यम से लोगों से साइबर ठगी करते हैं और उनके बैंक खाते से राशि की निकासी कर लेते हैं. एसपी ने बताया कि जिले को साइबर अपराध मुक्त बनाने के लिए पुलिस का अभियान चल रहा है.और जब तक जिले को साइबर अपराध अपराध मुक्त नहीं बना दिया जाता है तब तक पुलिस अपना काम करती रहेगी. एसपी ने कहा कि पुलिस साइबर अपराध में भटके युवाओं से आह्वान करती है कि वह अपराध को छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़े.

जामताड़ा, अजय सिंह

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now