महानिधि समर्पण के लिए घर आए लोगों की आनंद जैन ने उतारी आरती.
सिमडेगा : अनोखे वास्तु के संग्रहण के शौकिन घर को ही म्यूजियम बनाने वाले जिले में मशहुर जादूगर आनंद जैन ने महानिधि समर्पण के लिए घर आए लोगों का स्वागत भी अनोखे अंदाज़ मे किया। महानिधि समर्पण अभियान में जुटे कार्यकर्ताओं ने जब निधि समर्पण के लिए आनंद जैन के दरवाजे पर पंहुचे तो आनंद ने सजी हुई आरती के थाल ले श्रीराम की सेवा में लगे कार्यकर्ताओं की आरती उतारी। उसके बाद इन्हें अंग वस्त्र और श्रीपाल देकर सम्मानित किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!साथ ही कहा कि श्रीराम कार्य निधि समर्पण सेवा अभियान में तन मन धन से जुड़े राम सेवकों का सेवा और सम्मान के वे हकदार है । आनंद ने अपने अनोखे संग्रहालय से ईस्ट इंडिया कंपनी के 1818 ईस्वी का दुर्लभ एक आना का सिक्का भी निधि समर्पण के साथ दान दिया । जिसमें राम दरबार बना हुआ है। आनंद जैन के निधि समर्थन सेवकों के साथ दी गई सम्मान की चर्चा शहर में चर्चा का विषय बना है, वही निधि समर्पण अभियान से जुड़े सेवकों का हौसला विशेष तौर पर अफजाई हुआ है।
ऐसे भी आनंद जैन का पहचान शहर में समाज सेवा रक्तदान सेवा मृदुभाषी वह व्यवहार कुशल व्यवसाई के रूप में है रचनात्मक कार्य में लगे के होने के कारण जादूगर आनंद को भी बराबर विभिन्न धार्मिक सामाजिक संस्थाओं के द्वारा सम्मानित किया जाता रहा है।
सिमडेगा, शंभू कुमार सिंह

















