20210217 162611

31मार्च तक वितीय वर्ष राशि का सदुपयोग करें : उपायुक्त.

सिमडेगा : उपायुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में जिला कृषि विभाग और आत्मा की समीक्षा बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि 31 मार्च के पहले वितीय वर्ष 2020-21 की बची हुई राशि को खर्च करें। उन्होंने कृषि के क्षेत्र में अधिक से अधिक योजनाओं के तहत लाभुकों को लाभ पंहुचाते हुए बची राशि के सदुपयोग करने के निर्देश दिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने कहा कि बची राशि से अधिक से अधिक किसानों को लाभ मिले ऐसी योजनाओं का चयन करें। इसके लिए उपायुक्त ने उपस्थित पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए। बैठक में आत्मा के निदेशक कृष्ण बिहारी और जिला कृषि पदाधिकारी पारसनाथ उरांव सहित अन्य उपस्थित थे।

सिमडेगा, शम्भू कुमार सिंह

Share via
Share via