उपायुक्त नें नामकुम प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण.

उपायुक्त नें नामकुम प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण.

राँची : उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने आज दिनांक 17 मार्च 2021 को नामकुम प्रखंड का सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने प्रखंड और अंचल कार्यालय में किए जाने वाले कार्यों की कर्मचारियों से विस्तार से जानकारी ली।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पदाधिकारियों/कर्मियों की उपस्थिति की जांच की
औचक निरीक्षण पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय नामकुम पहुंचे उपायुक्त श्री छवि रंजन ने पदाधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति की जांच की। उपस्थिति पंजी के जांच करते हुए उपायुक्त ने सभी को ससमय कार्यालय में उपस्थित होकर कार्य निष्पादन का निदेश दिया। उपायुक्त श्री रंजन ने सभी प्रखण्ड एवं अंचल कर्मियों को समयानुसार ऑफिस आने का दिया निदेश अन्यथा कार्यवाई की जाएगी।

प्रखंड कार्यालय में उपायुक्त ने आकस्मिक अवकाश पंजी, आगत निर्गत पंजी, लोकसभा विधानसभा प्रश्नोत्तरी पंजी, सूचना अधिकार पंजी, अंकेक्षण पंजी, वाहन लॉग बुक, जनशिकायत पंजी, पेंशन पंजी, सर्विस बुक की अद्यतन स्थिति आदि की जांच की। जिला से गए पत्रों के कंप्लायंस की जानकारी लेने के साथ-साथ उपायुक्त ने कर्मियों को कार्यशैली को और बेहतर बनाने हेतु दिशा निदेश दिए।

अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अलग-अलग विभागों को भूमि हस्तांतरण, अतिक्रमण, अवैध जमाबंदी, म्यूटेशन, आगत निर्गत पंजी, नीलाम पत्रवाद, लगान निर्धारण के मामले, जिला से गए पत्रों के कंप्लायंस, केशबुक एवं अन्य भूमि से संबंधित मामलों की जांच की। इनके साथ अंचल अधिकारी न्यायालय के मामलों की भी जानकारी लेते हुए उपायुक्त ने आवश्यक निर्देश दिए।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now