होली के अवसर पर 26 मार्च को भोजपुरी सिनेमा चैनल पर सजेगी बॉलीवुड और भोजीवुड के सितारों की महफिल.

होली के अवसर पर 26 मार्च को भोजपुरी सिनेमा चैनल पर सजेगी बॉलीवुड और भोजीवुड के सितारों की महफिल.

रंगों का त्‍यौहार होली का इंतजार सबों को बेसब्री से होता है, लेकिन इस बार टीवी चैनल भोजपुरी सिनेमा और दंगल द्वारा होली का सेलिब्रेशन बेहद धूमधाम आयोजित होगा, जिसका प्रसारण 26 मार्च को शाम 7 बजे होगा। इस कार्यक्रम का नाम ‘चढ़ल फगुआ के रंग’, जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। भोजपुरी सिनेमा के इस होली धमाल में भोजपुरी सितारों के साथ – साथ बॉलीवुड के नामचीन हस्‍ती होली के रंग को यादगार बनायेंगे। इस शो की शूटिंग मुंबई के मड आईलैंड में पूरी हो चुकी है। इस शो को यशी फिल्‍म्‍स ने प्रोड्यूस किया है। ये जानकारी मनीष सिंघल ने दी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्‍होंने बताया कि भोजपुरी सिनेमा छोटे पर्दे पर सबसे अधिक देखा जाने वाला टीवी चैनल है, जो अपने दर्शकों के इंटरटेंमेंट का पूरा ख्‍याल रखता है। दिवाली हो या होली, यह चैनल उसे अपने ही तरीके से सेलिब्रेट कर दर्शकों के मनोरंजन को नया और यादगार बना देता है। इस बार होली के अवसर पर भोजपुरी सिनेमा की ओर से रंगों का अनोखा धमाल भोजपुरिया दर्शकों को देखने को मिलेगा। तो हो जाईये तैयार 26 मार्च को शाम 7 बजे होगा, होली धमाल, जिसमें सजेगी भोजपुरी व बॉलीवुड के सितारों की महफिल।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now