श्री महावीर मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल आज सीएम हेमंत सोरेन से मिला.

श्री महावीर मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल आज सीएम हेमंत सोरेन से मिला.

आज श्री महावीर मंडल राँची का 7 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल श्री रामनवमी मोहत्सव 2021 के सफल आयोजन के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन झारखंड सरकार से मिला एवं ज्ञापन सौंपा। माननीय मुख्यमंत्री ने श्री महावीर मंडल राँची के प्रतिनिधि मंडल की बातों को ध्यान पूर्वक सुना।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

श्री महावीर मंडल राँची के पूर्व अध्यक्ष श्री राजीव रंजन मिश्रा ने मुख्यमंत्री महोदय से आग्रह किया कोविद एवं परंपरा को ध्यान में रखते हुए मंगलवारी एवं झंडा पूजा की अनुमति अपने अपने अखाड़ा एवं मंदिरों में दे। माननीय मुख्यमंत्री ने सभी बातों को ध्यान पूर्वक सुनते हुए सभी राम भक्तो से कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए सभी भक्त अपने अपने घरों, अखाड़ा एवं मंदिरों में ही पूजा अर्चना करे। श्री सोरेन ने कहा कि आने वाले साल में कोविद नही रहा तो मै रामनवमी महापर्व का नेतृत्व खुद करूँगा।

प्रतिनिधि मंडल में श्री राजीव रंजन मिश्रा, श्री रामधन बर्मन, सागर वर्मा, विक्रम सिंह, राज किशोर, राहुल सिन्हा चंकी उपस्थित थे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now