बिहार का बाहुबली और आरजेडी पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की कोरोना से माैत.

बिहार का बाहुबली और आरजेडी पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की कोरोना से माैत.

Share
Link copied

बिहार के सीवान से सांसद रह चुके आर जे डी नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन का कोरोना से निधन हो गया। वह दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद थे । कोरोना से संक्रमित होने के बाद हालत गम्भीर होने पर दिल्ली के एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था।

वेंटिलेटर पर थे शहाबुद्दीन
जानकारी के अनुसार मोहम्मद शहाबुद्दीन वेंटिलेटर पर थे, हालत गंभीर होने के चलते उन्होंने आज दम तोड दिया। याद हो कि दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार और जेल प्रशासन को आदेश दिया था कि वह पूर्व आरजेडी सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन का इलाज करवाएं और निगरानी भी करें। मोहम्मद शहाबुद्दीन दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती थे।

20 अप्रैल को बिगड़ी थी हालत
दरअसल तिहाड़ जेल प्रशासन को बिहार के बाहुबली और RJD के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के कोरोना संक्रमित होने का पता तब लगा जब, 20 अप्रैल को उसकी हालत अचानक बिगड़ने लगी। जिस तरह के उसके शरीर में लक्षण नजर आए, उसके मद्देनजर कोरोना संक्रमण की जांच कराई गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही शहाबुद्दीन को तुरंत तिहाड़ जेल के चिकित्सकों की निगरानी में दे दिया गया।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow