मुख्यमंत्री से पत्रकारों के लिए पच्चास लाख रूपए मुआवजा देने की मांग की गई.

मुख्यमंत्री से पत्रकारों के लिए पच्चास लाख रूपए मुआवजा देने की मांग की गई.

Share
Link copied

खलारी : बिरसा फूले अम्बेडकर सेवा समिति के सचिव रविन्द्रनाथ चौधरी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से एक प्रेस बयान जारी कर झारखंड के पत्रकारों के लिए पच्चास लाख रूपए मुआवजा देने की मांग की। सचिव रविन्द्रनाथ चौधरी कहा कि कोरोना महामारी के इस कठिन समय में लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मीडिया लोक एवं तंत्र के बीच समाजिक सरोकार का दर्पण है कोरोना काल के इस संकट के समय ये जान जोखिम में डाल कर ग्रामीणों के बीच जाकर उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनशील हैं।

कई पत्रकारों की कोरोना से मृत्यु तक हो गई जो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की क्षति है। मृतक पत्रकारों के परिवार का बुरा हाल है इसलिए बिरसा फूले अम्बेडकर सेवा समिति आपसे आग्रह करती है कि जो पत्रकार कोरोना के प्रभाव में चल बसे उन्हे कोरोना योद्धा घोषित कर पच्चास लाख का मुआवजा देने की कृपा करें साथ ही जो पत्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में जान की बाजी लगाकर कोरोना से ग्रसित लोगों के दर्द को सरकार तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं उन्हें उचित सम्मान देते हुए कोरोना वारियर्स घोषित करे।

ख़लारी, मो मुमताज़

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow