विशेष सफाई अभियान "सफाई तो होकर रहेगी" के दूसरे दिन सभी वार्डों में विशेष अभियान सफाई अभियान चलाया गया.

विशेष सफाई अभियान “सफाई तो होकर रहेगी” के दूसरे दिन सभी वार्डों में विशेष अभियान सफाई अभियान चलाया गया.

Share
Link copied

राँची : नगर आयुक्त श्री मुकेश कुमार, भा०प्र०से०, के निर्देश के आलोक में सभी 53 वार्डों में एक सप्ताह तक चलने वाले विशेष सफाई अभियान “सफाई तो होकर रहेगी” के दूसरे दिन सभी वार्डों में विशेष अभियान सफाई अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत दैनंदिनी सफाई के बावजूद डंप कचरे का उठाव करवाया गया। साथ ही, वैश्विक महामारी कोविड से बचाव हेतु सघन सैनिटाइजेशन, नालियों की विशेष सफाई का कार्य किया गया है।

अभियान के सुचारू संपादन हेतु उप नगर आयुक्त श्री रजनीश कुमार, सहायक नगर आयुक्त श्री ज्योति कुमार, सहायक नगर आयुक्त श्रीमती शीतल कुमारी, अधीक्षण अभियंता श्री रमाशंकर राम, सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी श्रीमती किरण कुमारी, कार्यपालक अभियंता क्रमश श्री अरुण कुमार, श्री गौतम कुमार, श्री प्रसून कुमार मुरमू,श्रीकांत सरन द्वारा वरीय प्रभारी के तौर पर निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रत्येक 2 पर एक नगर प्रबंधक, नगर अभियान प्रबंधक, सहायक अभियंता, कनिया अभियंता में से किसी एक को प्रतिनियुक्ति किया गया है जिनके द्वारा कार्यों का निष्पादन वार्ड में प्रतिनियुक्ति एमपीएस एवम अन्य कर्मियों के माध्यम से करवाया जा रहा है।

पूरे अभियान के मॉनिटरिंग नगर आयुक्त महोदय के द्वारा की जा रही है नहर आयुक्त द्वारा आज ऑक्सफोर्ड स्कूल चुटिया, कांटा टोली, हजारीबाग रोड, मोराबादी एवं अन्य मुख्य मार्गों का निरीक्षण किया गया एवं एवम उनके द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। नगर आयुक्त महोदय द्वारा इस अभियान को सफल बनाने हेतु शहरवासियों से भी निगम के टोल फ्री नंबर 06512200011 पर शिकायत एवं सुझाव आमंत्रित किया गया है। नगर आयुक्त महोदय द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर इसमें आमजनों को सहयोग की अपील की गई है एवम निगम के व्हाट्सएप नंबर 9431104429 पर जीपीएस लोकेशन के साथ कचरे का फोटो शेयर करने की अपील की गई है । ताकि इस अभियान को सफल बनाया जा सके।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow