सिमडेगा में दो बच्चों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग चिंतित.

सिमडेगा में दो बच्चों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग चिंतित.

Share
Link copied

सिमडेगा : जिले शनिवार को दो बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। बच्चों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद चिकित्सक चिंतित हो गए है। बताया गया कि बच्चों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं, हालांकि बच्चों की हालत खतरे से बाहर है और जिले के चिकित्सक के देखरेख में इलाजरत है। बच्चों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद चिंता बढ़ गई है।

जिले के बाल रोग विशेषज्ञ सह राज चिल्ड्रन हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ साहू ने कहा कि बच्चों के कोरोना पॉजिटिव मिलना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि लोग सतर्कता बरतते हुए इसे रोक सकते हैं। डॉ साहू ने कहा कि अगर बच्चों को सुरक्षित रखना है तो सबों को टीका लेना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बड़ों के टीका लेने के बाद बहुत हद तक बच्चे सुरक्षित हो सकते हैं।

सिमडेगा, शम्भू कुमार सिंह

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow