रोटरी क्लब के टीकाकरण शिविर में पहुँचे सांसद, क्लब के द्वारा टीकाकरण की व्यवस्था की सराहना की.

रोटरी क्लब के टीकाकरण शिविर में पहुँचे सांसद, क्लब के द्वारा टीकाकरण की व्यवस्था की सराहना की.

Share
Link copied

राँची : सांसद श्री संजय सेठ ने आज रोटरी क्लब, राँची के द्वारा चलाए जा रहे कोरोना टीकाकरण शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने टीकाकरण के लिए की गई व्यवस्था की तारीफ की। रोटरी क्लब के अध्यक्ष अनंत सिंह ने सांसद को जानकारी दी कि क्लब परिसर में उत्तम व्यवस्था के साथ प्रतिदिन 100 से अधिक नागरिकों का टीकाकरण किया जा रहा है।

उन्होंने सांसद को बताया कि रोटरी क्लब में टीकाकरण के साथ-साथ रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध है और बड़ी संख्या में लोग यहां टीकाकरण के लिए आ रहे हैं। इसके अलावा रोटरी क्लब के द्वारा लोगों को कोरोना से बचाव व टीकाकरण के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। सांसद श्री सेठ ने रोटरी क्लब की व्यवस्था की तारीफ की और कहा कि रोटरी क्लब कोरोना संक्रमण काल में बहुत अच्छा काम कर रहा है।

रोटरी क्लब ने एक ऑक्सीजन बैंक की स्थापना की है और उसका संचालन भी किया जा रहा है।जहां से लोग ऑक्सीजन सिलेंडर जरूरत के अनुसार ले जाते हैं। उसका उपयोग करते हैं और स्वस्थ होने पर लौटा भी देते हैं। इस दौरान रोटरी क्लब के सचिव दीपक श्रीवास्तव, मुकेश तनेजा, प्रवीण राजगढ़िया, योगेश गंभीर सहित रोटरी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow