सांसद संजय सेठ ने आज सिल्ली विधानसभा के सोनाहाथू स्वास्थ केंद्र का निरक्षण किया.

सांसद संजय सेठ ने आज सिल्ली विधानसभा के सोनाहाथू स्वास्थ केंद्र का निरक्षण किया.

Share
Link copied

राँची : रांची के सांसद संजय सेठ ने आज सिल्ली विधानसभा के अंतर्गत सोनाहाथू प्रखंड स्वास्थ केंद्र का निरीक्षण किया तथा वहां चल रहे कोबिड सेंटर तथा टीकाकरण केंद्र निरक्षण किया। सांसद सेठ ने वहां के मरीजो के लिए ऑक्सी मीटर, स्टीमर, और ऑर्गेनिक हल्दी का पैकेट दिया। सांसद सेठ ने वहां कार्यरत डॉकटरों से स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के इलाज हेतु सुविधा के बारे में जानकारी ली।

स्वास्थ केंद्र के प्रभारी ने बताया स्वास्थ्य केंद्र के कोबिड वार्ड की खिड़कियां टूटी हुई है। तथा दूर गांव के मरीजों को लाने ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं है। 108 एंबुलेंस के भरोसे रहना पड़ता है। सांसद सेठ ने जल्द ही स्वास्थ्य के कोबिड वार्ड के खिड़की की मरम्मती करन करने तथा एक एंबुलेंस देने की बात कही।

सांसद ने वहां चल रहे टीकाकरण केंद्र का भी निरक्षण किया प्रभारी ने बताया अभी तक 9000 से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। सांसद सेठ ने प्रभारी से वैक्सीन वेस्ट ना करने तथा टीकाकरण के लिए पंचायत स्तर पर लोगों को जागरुक करने की बात कही। सांसद सेठ ने सोनाहाथू के BDO और CO से गांव में पंचायत स्तर पर वैक्सीन को लेकर जागरुकता अभियान चलाने को कहा ताकि ग्रामवासियों को ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन का लाभ मिल सके।

सांसद सेठ ने स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी एवं अधिकारियों को हर संभव मदद करने की बात कही। सांसद सेठ के साथ विनय महतो धीरज, दिलेश्वरकोइरी , चितरंजन महतो, श्रीपति महतो , परिक्षित मंडल, अजय स्वर्णकार, विशेष रूप से उपस्थित थे

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow