सांसद संजय सेठ ने आज HEC हॉस्पिटल में चल रहे वैक्सीनेशन सेंटर व कोविड वार्ड का किया निरीक्षण.

सांसद संजय सेठ ने आज HEC हॉस्पिटल में चल रहे वैक्सीनेशन सेंटर व कोविड वार्ड का किया निरीक्षण.

Share
Link copied

राँची : रांची के सांसद संजय सेठ ने आज एचईसी हॉस्पिटल में चल रहे टीकाकरण केंद्र तथा एचईसी कर्मियों के लिए तैयार 12 बेड का कोबिड वार्ड का निरीक्षण किया साथ ही धुर्वा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में 18 प्लस के लोगों के टीकाकरण केंद्र, हटिया स्थित स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण केंद्र का भी निरीक्षण किया। सांसद सेठ ने एचईसी हॉस्पिटल में चल रहे वैक्सीन सेंटर गए वहां एचईसी हॉस्पिटल के सीएमओ सी एन मुखर्जी, निर्देशक कार्मिक एमके सक्सेना मौजूद थे।

सांसद सेठ ने कोरोना काल में एचईसी कर्मियों के लिए क्या सुविधा मुहैया प्रबंधक द्वारा की गई है इसकी जानकारी प्राप्त की। निर्देशक कार्मिक एमके सक्सेना ने बताया यहां 45 साल से ऊपर के लोगों को टीका दिया जा रहा है। यहां भी शत-प्रतिशत टीकाकरण का उपयोग प्रत्येक दिन किया जा रहा जा रहा है। उन्होंने सांसद से 18 प्लस की सुविधा एचईसी सेंटर पर कराने का अनुरोध किया।, सांसद सेठ ने कहा जल्द यहां 18 प्लस टीकाकरण की व्यवस्था की जाएगी। सांसद सेठ ने 12 बेड के कोविड वार्ड का भी निरीक्षण किया जहां नियमित एचईसी कर्मी एवं ठेका श्रमिकों के समुचित इलाज की व्यवस्था की गई है।

सांसद ने सभी लोगों से टीकाकरण अवश्य कराने की अपील की। सांसद सेठ के साथ आज के इस कार्यक्रम में भाजपा नेता विनय जायसवाल, वार्ड पार्षद वेद प्रकाश सिंह, कामेश्वर सिंह, वीरेंद्र यादव, एचईसी मजदूर संघ के अध्यक्ष जीतू लोहरा ,रामा शंकर प्रसाद, उमेश यादव ,बबलू जी, युवराज झा ,अभय झा, विकास कुमार, कुणाल नाथ शहदेव, विशेष रूप से उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow