पुलिस को मिली बड़ी सफलता बहुत दिनों से फरार भेलवाघाटी थाना क्षेत्र निवासी नक्सली सुखदेव मुर्मू हुआ गिरफ्तार.

पुलिस को मिली बड़ी सफलता बहुत दिनों से फरार भेलवाघाटी थाना क्षेत्र निवासी नक्सली सुखदेव मुर्मू हुआ गिरफ्तार.

गिरिडीह : बिहार पुलिस के लिए सिरदर्द बना झारखण्ड के भेलवाघाटी थाना क्षेत्र का रहने वाला कुख्यात नक्सली सुखदेव मुर्मू को  बिहार और झारखंड के संयुक्त पुलिसिया कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया गया है .पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है क्योंकि यह नक्सली बहुत दिनों से फरार चल रहा था. 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरअसल बिहार के चकाई थाना प्रभारी राजीव कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि इन दिनों सुखदेव मुर्मू अपने घर में ही रह रहा है जिसकी तलाश बिहार पुलिस को बहुत दिनों से थी. सूचना की संपुष्टि के पश्चात बिहार और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई शुरू हुई और उस नक्सली को उसके घर से ही दबोच लिया गया.

इस संबंध में बिहार के चकाई थाना प्रभारी राजीव कुमार के अनुसार चकाई थाना कांड संख्या 17 / 18 के अभियुक्त नक्सली सुखदेव मुर्मू के घर में रहने की सूचना मिली, इसके बाद झारखंड के भेलवाघाटी थाना प्रभारी प्रशांत कुमार, एस आई संजय कुमार यादव एवं चकाई के रेप के जवानो द्वारा एक टीम बनाया गया और छापेमारी अभियान शुरू कर दी गई. इस दौरान नक्सली सुखदेव छापेमारी टीम ने घर से ही गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि गिरफ्तार नक्सली पर चकाई थाना कांड संख्या 17 /18 का अभियुक्त था जिस पर धारा 120 बी भादवी एवं 25 (1 B), आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज था.

गिरफ्तार नक्सली वास्तव में झारखंड के भेलवाघाटी गांव का निवासी है इनके पिता का नाम बड़कू मुर्मू बताया जा रहा है. बताया जाता है कि गिरफ्तार नक्सली पूर्व में जेल जा चुका है. इसे गिरफ्तार करने के लिए CRPF के सहायक कमांडेंट अजय कुमार के साथ-साथ अर्थ सैनिक बल के जवान भी बिहार एवं झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में साथ दिया. गिरफ्तारी के बाद इस नक्सली को चकाई पुलिस अपने साथ ले गई है तथा पूछताछ शुरू कर दी गई है.

गिरिडीह, दिनेश

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now