सीआरपीएफ के सहयोग से जमुई पुलिस ने किया हार्डकोर माओवादी को गिरफ्तार.

गिरिडीह, दिनेश.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरिडीह के भेलवाघाटी सीआरपीएफ के सहयोग से बिहार के जमुई के चकाई थाना पुलिस ने चार साल से फरार चल रहे 27 वर्षीय हार्डकोर माओवादी सुरेश तुरी को गिरफ्तार किया है। माओवादी के गिरफ्तारी की पुष्टि भेलवाघाटी थाना प्रभारी एमजे खान और चकाई थाना प्रभारी रवि कुमार ने किया है। गुप्त सूचना के आधार पर सीआरपीएफ के सहयोग से चकाई थाना पुलिस ने फरार माओवादी को उसके चकाई थाना इलाके के गादी गांव सीथ घर से गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी माओवादी सुरेश तुरी पर चकाई थाना में एक साथ तीन लोगों के हत्या करने का केस दर्ज है। साल 2016 में जिन तीन लोगों की हत्या करने में सुरेश तुरी शामिल था। उसमें चकाई थाना का चौकीदार जोगेंद्र तुरी के साथ टिपन मंडल और मुकेश राय के नाम शामिल है। साल 2016 में हुए हत्याकांड के बाद से आरोपी माओवादी सुरेश तुरी फरार हो कर नवादा के ककोलत भाग गया था। इस बीच काफी दिनों बाद जब सुरेश तुरी अपने घर गादी लौटा। तो चकाई थाना पुलिस को मिले गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे दबोचा गया।

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार माओवादी सुरेश तुरी ने जिस चौकीदार की हत्या किया था। वह चौकीदार जोगेन्दर तुरी इस माओवादी का रिश्तेदार ही बताया जा रहा है। जबकि टिपन और मुकेश राय जमुई जिले का रहने वाला था। हालांकि हत्याकांड का यह मामला चार साल पुराना होने के कारण ये स्पस्ट नही हो पाया कि माओवादी सुरेश ने साल में 2016 में सुरंग दा के दस्ते के साथ इन लोगो हत्या क्यों किया था।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now