प्रदूषण के खिलाफ बीसीसीएल काटा घर में ग्रामीणों ने किया चक्का जाम.

Share
Link copied

धनबाद, नीरज कुमार.

धनबाद : धनबाद के पुटकी करकेंद बीसीसीएल काटा घर कैंपस में प्रदूषण के खिलाफ सैकड़ों की संख्या में चक्का जाम किया। ग्रामीणों की मांग हैं कि काटा घर खुलने से आसपास के इलाकों में हजारों पेड़ो को बीसीसीएल द्वारा काट कर बंजर बना दिया। यहां बड़ी बड़ी वाहन चलाने से डस्ट से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है बीसीसीएल न ही पानी की छिड़काव करती हैं और न ही साफ सफाई होती हैं, लोगो की जान से खिलवाड़ कर रही हैं।

प्रदूषण के खिलाफ बीसीसीएल काटा घर में ग्रामीणों ने किया चक्का जाम.

वही ग्रामीण एकता मंच के अध्यक्ष बबलू सिंह ने बताया कि धनबाद प्रदूषण के मामले में देश का पहला शहर हैं। इस प्रदूषण को रोकने के बजाय बीसीसीएल कम्पनी प्रदूषण फैलाने का काम कर रही हैं। इस काटा घर खुलने से बीमारी के साथ साथ बड़ी बड़ी वाहन चलाने से सड़क हादसे से भी लोगो की मौत हो जाती हैं। उन्होंने बताया कि बीसीसीएल के खिलाफ प्रदूषण रोकने के लिए झारखंड के उच्च न्यायालय में पीआईएल दायर कर किया हूँ, अगर मांगे नही मानती हैं तो आगे इससे भी बड़ा आंदोलन करेंगे।

प्रदूषण के खिलाफ बीसीसीएल काटा घर में ग्रामीणों ने किया चक्का जाम.

वही बीसीसीएल प्रबन्धक का कहना हैं कि धनबाद में प्रदूषण तो हैं, लेकिन बीसीसीएल पानी छिड़काव और जो पेड़ की कटाई की गई हैं, उसके एवज में हजारों पेड़ लगाने का काम भी किया हैं। ग्रामीणों के बीच वार्ता करने का प्रयास किया जा रहा हैं। और काटा घर बंद करने से एक दिन में लाखों का नुकसान हो रहा हैं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow