SmartSelect 20210309 211001 Gallery 1

सेवा और अंत्योदय को समर्पित मोदी सरकार 2 की दूसरी वर्षगांठ : भाजपा.

राँची : भाजपा के लिये सत्ता जनता की सेवा का माध्यम है। इसी उद्देश्य से अंत्योदय के लक्ष्य को साकार करने केलिये यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृव में केंद्र सरकार कार्य कर रही है। 30 मई को मोदी सरकार 2 के दूसरा वर्ष पूरा हो रहा है। कोरोना काल मे केंद्र सरकार जन सेवा को समर्पित है।वहीं भाजपा भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी जी के मार्गदर्शन एवम माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के नेतृत्व में सेवा ही संगठन के लक्ष्य को साकार कर रही। पूरे देश मे भाजपा द्वारा कोविड प्रभावित लोगों,गरीबों,और जरूरतमंदों की सेवा की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रदेश भाजपा ने मोदी सरकार 2 की दूसरी वर्षगाँठ को सेवा दिवस के रूप में मनाने का कार्यक्रम निर्धारित किया है। यह जानकारी प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने दी। श्री साहू ने बताया कि प्रदेश के पांच हजार गांव में कल सेवा कार्य किये जायेंगे।जिसमे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सहित राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, कोर कमेटी सदस्य, केंद्रीय मंत्री, नेता विधायक दल, सांसद, विधायकगण, पार्टी से जुड़े मेयर, डिप्टी मेयर, ज़िला परिषद, नगर परिषद, नगर पंचायत के प्रतिनिधि, ज़िला के पदाधिकारी, मोर्चों के पदाधिकारी सहित मंडलों और बूथों के पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल होंगे।

श्री साहू ने बताया कि पार्टी की सभी 513 सांगठनिक मंडलों से 10 -10 गांव का चयन किया गया है जहाँ सेवा कार्य किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद श्री दीपक प्रकाश रातू प्रखंड के सीमालिया और हेथा बस्ती में ग्रामीणों, गरीबो और जरूरत मंदों के बीच मास्क, सैनिटाइजर आदि का वितरण करेंगे साथ ही ग्रामीणों के बीच कोविड टीकाकरण में सक्रिय भागीदारी के लिये अभियान भी चलाएंगे।

श्री साहू ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से कोविड गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए नेता विधायकदल एवम पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास और केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा अपने निर्धारित स्थलों पर ऑनलाइन शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि बाबूलाल मरांडी अपने विधानसभा क्षेत्र राजधनवार अंतर्गत कोरियाडीह,गावां,खरखरी तिलकी गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे जबकि रघुवर दास जमशेदपुर अंतर्गत सीतारामडेरा और बारीडीह, अर्जुन मुंडा खरसावां विधानसभा के कोलेबिरा गांव के अतिरिक्त अपने लोकसभा क्षेत्र के सभी छः विधानसभा के विभिन्न स्थलों पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

साथ ही भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री धर्मपाल सिंह रांची स्थित अपर बाजार मंडल के भुइयां डीह एवम किशोरगंज के तुलसीनगर में,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम सांसद श्रीमती अन्नपूर्णा देवी कोडरमा के कुसमाई,बिरहोर टोला बरियाडीह,घोराथाम्बा,डोरंडा में,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद समीर उरांव विशुनपुर के रेहेकुबा टोली एवम सेरका में आयोजित सेवा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ओरमांझी के वनलोटवा एवम मेसरा के अम्बेडकर नगर में जबकि डॉ प्रदीप वर्मा अनगरा प्रखंड के बेडवारी गांव में सेवा कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी के विभिन्न मोर्चों द्वारा प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर रक्तदान सहित सेवा कार्य एवम जनजागरूकता कार्यक्रम चलाये जाएंगे। सभी कार्यक्रमो में कोविड के नियमो का अनुपालन होगा।

Share via
Share via