रांची जिला प्रशासन द्वारा स्टैटिक टेस्टिंग सेंटर में कोविड-19 जांच की गई.

Share
Link copied

दृष्टि ब्यूरो,

आज जिला प्रशासन द्वारा स्टैटिक टेस्टिंग सेंटर में लोगों की कोविड-19 जांच की गई. कुल 07 जगहों पर बनाये गए टेस्टिंग सेंटर में सैंपल कलेक्शन का कार्य किया गया. सभी सेंटर में सुबह 10 बजे से शाम 06 बजे तक 670 लोगों का सैंपल कलेक्ट किया गया. जिसमें 46 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव 624 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई.

स्टैटिक टेस्टिंग सेंटर कलेक्ट किये गए सैंपल की संख्या
1. जिला स्कूल – 165
2. राम लखन सिंह यादव कॉलेज, कोकर – 107
3. डोरंडा कॉलेज – 175
4. जगन्नाथपुर क्लब, धुर्वा – 137
5. तरुण विकास मध्य विद्यालय, चुटिया – 56
6. खादगढ़ा बस स्टैण्ड – 24
7. बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट, रांची – 06

इन 07 स्टैटिक टेस्टिंग सेंटर में जांच की गई
खादगढ़ा बस स्टैण्ड, बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट, रांची जिला स्कूल, राम लखन सिंह यादव कॉलेज, कोकर, डोरंडा कॉलेज, डोरंडा, जगन्नाथपुर क्लब, धुर्वा, तरुण विकास मध्य विद्यालय, चुटिया.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow