बाबूलाल जी हुए कोरोना पॉजिटिव

Share
Link copied

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी वरिष्ठ नेता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. शुक्रवार को ही दिल्ली से वापस आने के बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया था जिसमें बाबूलाल मरांडी के साथ-साथ उनके पीए की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बाबूलाल मरांडी का दुमका दौरा स्थगित हो गया है. दरअसल बाबूलाल चार दिवसीय दौरे पर 26 से 30 सितंबर तक दुमका दौरे पर जाने वाले थे.

बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा मेरे प्रिय प्रदेशवासियों, कोविड-19 के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर मैंने अपना टेस्ट करवाया और मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. आप सभी की प्रार्थना एवं आशीर्वाद से मैं जल्द ही स्वस्थ होकर लौटूंगा और पुनः जनसेवा में जुट जाऊंगा.

वहीं, सीएम हेमंत सोरेन ने बाबूलाल मरांडी के जल्द ठीक होने की कामना की. हेमंत सोरेन ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘आदरणीय बाबूलाल मरांडी जी के कोविड पॉजिटिव होने की खबर मिली. परमात्मा से आपके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.

आपको बता दें कि बाबूलाल मरांडी दिल्ली दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर और भूपेंद्र यादव के साथ झारखंड के विभिन्न राजनीतिक विषयों पर विमर्श किया था.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow