NCB दफ्तर पहुंचीं श्रद्धा कपूर, दीपिका पादुकोण से पूछताछ जारी

Share
Link copied

ड्रग्स कनेक्शन में आज बॉलीवुड के बड़े सितारों की पेशी का दिन है. दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर जैसी बड़ी अभिनेत्रियों को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB)ने पूछताछ के लिए समन किया है. शनिवार सुबह दीपिका पादुकोण मुंबई में एनसीबी के गेस्ट हाउस पहुंच गई हैं, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. दूसरी तरफ सारा और श्रद्धा को भी पेश होना है.

सारा और श्रद्धा दोनों अपनी लीगल टीम से सलाह मशवरा ले रही है, जिसके लिए दोनों ने एनसीबी से समय मांगा है. एनसीबी ने दोनों को इजाजत दे दी है. सारा अपनी मां अमृता सिंह के साथ लीगल टीम से वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सलाह ले रही हैं.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow