मिल्खा सिंह के निधन से झारखण्ड का खेल जगत एथलेटिक्स परिवार मर्माहत.

मिल्खा सिंह के निधन से झारखण्ड का खेल जगत एथलेटिक्स परिवार मर्माहत.

Share
Link copied

राँची : ट्रैक लीजेंड मिल्खा सिंह के निधन ने भारतीय खेल समुदाय को निराशा में डाल दिया। देश के सबसे शुरुआती खेल नायकों में से एक मिल्खा सिंह की शुक्रवार देर रात चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में कोविड से संबंधित जटिलताओं से उनकी मृत्यु हो गई, जिससे एथलेटिक्स समुदाय को काफी सदमा लगा। झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक ने शोक संवेदना व्यक्त किया करते हुए कहा कि “मिल्खा सिंह जी के चले जाने से हमने उस महान खिलाड़ी को खो दिया है जो देश की कल्पनाओं में समाए हुए थे और अनगिनत भारतीयों के दिल में ख़ास स्थान पर थे. उनके प्रेरक व्यक्तित्व ने करोड़ों लोगों को उनका मुरीद बना दिया उनके निधन से आहत हूं”।

भारतीय एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष श्री आदिल सुमारिवाला ने कहा “इस खबर से सामंजस्य बिठाना मुश्किल है कि मिल्खा सिंह नहीं रहे। हमें हमेशा से विश्वास था कि वह अस्पताल से लौटेंगे और अगले महीने टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों की तैयारी के लिए हमारे एथलीटों का उत्साहवर्धन करेंगे।” वही आज सुबह झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन एवं झारखंड राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री श्री मिथिलेश ठाकुर जी ने ट्विटर के माध्यम से संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी।

इस दुख की घड़ी में झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सह भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक, सचिव सी0डी0 सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष झा, सीओओ शिव कुमार पांडे, संघ के एसोसिएट उपाध्यक्ष डॉ प्रभात शंकर, संघ के कार्यपालक सचिव प्रभाकर वर्मा, साई कोच विनोद सिंह, आलोक कुमार मिश्रा, संजय त्रिपाठी, जी. नारायण, आर. पी. गुप्ता, रामानंद खंडित, सुखेर भगत, फादर रामू, वरुण कुमार, योगेश यादव, अजीत साहू, बंधन टोप्पो, किरण रानी नायक, प्रभात रंजन तिवारी, शशांक भूषण सिंह, समेत संघ के पदाधिकारी एवम एथलेटिक्स परिवार इनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए भाव पूर्ण श्रद्धांजलि दी।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow