Screenshot 20210712 165536 WhatsApp

अर्धविक्षिप्त युवती को एम्बुलेंस चालक ने बनाया हवस का शिकार.

धनबाद : अर्धविक्षिप्त युवती को एम्बुलेंस चालक ने बनाया हवस का शिकार, जिस एंबुलेंस चालक पर मरीजों की जान बचाने के लिए समय पर अस्पताल पहुंचाने की जिम्मेवारी है, जब वही शैतान बन जाए, तो भला मरीज क्या करेगा।  रविवार की देर रात एसएनएमएमसीएच के फीमेल मेडिसिन वार्ड में इलाजरत विक्षिप्त युवती के साथ दुष्कर्म होने का मामला प्रकाश में आया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की देर रात एसएनएमएमसीएच के फीमेल मेडिसिन वार्ड में इलाजरत अर्ध विक्षिप्त युवती को निजी एंबुलेंस चालक ने अपने हवस का शिकार बनाया। विक्षिप्त महिला पिछले 26 तारीख से एडमिट हैं, अस्पताल के रजिस्टर में उसका नाम तक अंकित नहीं है। बताया जाता है कि किसी ने इस विक्षिप्त महिला को एडमिट कराया गया था। इस पूरे मामले में अस्पताल प्रबंधक अपना पल्ला झाड़ रही है।

लेकिन सवाल उठता है कि अस्पताल के महिला वार्ड में कोई अनजान व्यक्ति कैसे प्रवेश किया और अस्पताल का सीसीटीवी कैमरा की जांच क्यो नहीं हो रही है, फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।

Share via
Share via