नलिनी कुमार होंगे विधि विभाग के नए प्रधान सचिव !

नलिनी कुमार होंगे विधि विभाग के नए प्रधान सचिव !

Share
Link copied

झारखण्ड राज्य सरकार ने झारखंड उच्च न्यायालय की अनुशंसा के आलोक में प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर नलिन कुमार का स्थानांतरण करते हुए उन्हें अगले आदेश तक प्रधान सचिव-सह विधि परामर्शी विधि विभाग के पद सौपा गया. वहीं दूसरी तरफ राज्यपाल रमेश बैश के विशेष कार्य पदाधिकारी, न्यायिक राजकमल मिश्रा को अगले आदेश तक प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय, सरायकेला के पदभार को सौपा गया. जिसके लिए कार्मिक विभाग द्वारा अधिसूचना भी जारी कर दी गई है.

इन्हे भी पढ़े :- झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के बारहवे महाधिवेशन 18 दिसंबर 2021 को हरमू स्थित सोहराय भवन में आयोजित किया जाएगा।

बताते चले की झारखण्ड सरकार ने झारखंड हाइकोर्ट की अनुशंसा के आलोक में आनंद कुमार त्रिपाठी की झारखंड उच्च न्यायलय की विज्ञापन के विरुद्ध झारखंड वरीय न्यायिक सेवा में जिला न्यायाधीश पद की अभ्यर्थिता को रद्द कर दिया गया है,और इस बारे में कार्मिक विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दिया गया है. ज्ञात हो की इसी संबंध में हाइकोर्ट ने एक मामले में आदेश पारित किया था.

इन्हे भी पढ़े :- झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन हो हंगामे के बीच हुआ ख़तम ! वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने चालू वित्तीय वर्ष के लिए 2926 करोड़ रुपये का दूसरा अनुपूरक बजट सभा पटल के सामने रखा

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow