झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन हो हंगामे के बीच हुआ ख़तम ! वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने चालू वित्तीय वर्ष के लिए 2926 करोड़ रुपये का दूसरा अनुपूरक बजट सभा पटल के सामने रखा

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन हो हंगामे के बीच हुआ ख़तम ! वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने चालू वित्तीय वर्ष के लिए 2926 करोड़ रुपये का दूसरा अनुपूरक बजट सभा पटल के सामने रखा

Share
Link copied

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दुसरे दिन विपक्ष के विधायकों ने सदन में जमकर हो हंगामा किया . विपक्ष के शोरगुल के बीच वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने चालू वित्तीय वर्ष के लिए 2926 करोड़ रुपये का दूसरा अनुपूरक बजट सभा पटल के सामने रखा. जिसकी चर्चा सोमवार को अनुपूरक बजट पर सदन में होगी.

इन्हे भी पढ़े :- लोहरदगा के पूर्व विधायक कमल किशोर भगत का निधन, दरवाजा तोड़कर निकाली गई लाश

अनुपूरक बजट में सबसे अधिक राशि पेंशन के लिए रखा गया है जिसके लिए 620 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. वही दूसरी सबसे बड़ी राशि वाली बजट ऊर्जा विभाग के लिए है जिसकी कुल राशि 588 करोड़ रुपये है ,स्वास्थ्य विभाग के लिए कुल राशि 518 करोड़ रुपये, जल संसाधन विभाग के लिए कुल राशि 231 करोड़, गृह कार एवं आपदा विभाग के लिए कुल राशि 208 करोड़ रुपये, उच्च एवं तकनिकी शिक्षा विभाग के लिए कुल राशि 172 करोड़ रुपये है, वही महिला और बाल विकास विभाग के लिए 188 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.

इन्हे भी पढ़े :- चाईबासा जिला पुलिस तथा सीआरपीएफ 60Bn QAT के द्वारा सर्च अभियान चलाया गया PLFI के मंगरा लुगुन के दस्ता सदस्य के द्वारा की गई पहले फायरिंग,PLFI सदस्य का शव हुआ बरामद।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow