बोकारो में दरिंदगी: टोटो में लिफ्ट देकर सुनसान जंगल ले गए, नाबालिग के साथ दुष्कर्म; ब्लैकमेलिंग से तंग आकर गलत कदम उठाने जा रही थी युतियां
बोकारो: जिले के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। दो नाबालिग किशोरियों को बहला-फुसलाकर टोटो में बिठाने के बाद सुनसान बगराबेड़ा जंगल ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने दोनों किशोरियों को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया, जिससे तंग आकर वे गलत कदम उठाने के लिए घर से निकल गईं। समय रहते परिजनों को इस बात की जानकारी हुई और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दोनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
लिफ्ट के बहाने रची गई साजिश
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेक्टर-12 क्षेत्र की रहने वाली दो किशोरियां घर से दुकान जाने के लिए निकली थीं। रास्ते में दो युवक टोटो लेकर उनके पास आए और उन्हें ‘दुकान तक छोड़ने’ का झांसा देकर टोटो में बिठा लिया। जब टोटो गंतव्य से दूर जाने लगा, तो किशोरियों ने विरोध किया। इस पर आरोपियों ने ‘मेडिकल दुकान’ जाने का बहाना बनाया और उन्हें बगराबेड़ा के सुनसान जंगल इलाके में ले गए। वहां आरोपियों ने जबरन एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
ब्लैकमेलिंग से मानसिक रूप से टूटीं पीड़िताएं
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी यही नहीं रुके। उन्होंने किशोरियों को लगातार डराना-धमकाना और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। लगातार मिल रही धमकियों से दोनों किशोरियां घबरा गईं और लोक-लाज व डर के कारण उन्होंने जान देने का फैसला कर लिया। दोनों घर से इसी इरादे से निकल गईं।
परिजनों की तत्परता से टली अनहोनी
जब किशोरियां घर नहीं लौटीं, तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद जब लड़कियां मिलीं, तो उन्होंने रोते हुए पूरी घटना परिजनों को बताई। परिजन बिना समय गंवाए उन्हें लेकर सेक्टर-12 थाना पहुंचे।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दोनों आरोपी गिरफ्तार
पीड़ित पक्ष की लिखित शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और तत्काल कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल दोनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सेक्टर-12 थाना पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की विधिक प्रक्रिया पूरी कर रही है।
सिमडेगा के आम्रपाली आम पहुंचे लंदन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सराहा महिला समूहों का प्रयास
AI क्लोन कर युवती का बनाया आपत्तिजनक वीडियो,फिर उसी वीडियो को दिखाकर किया दुष्कर्म
राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- खरीद-फरोख्त की राजनीति में विश्वास नहीं
















