Deoghar: Youth arrested with a carbine.

देवघर : कार्बाइन के साथ युवक गिरफ्तार, हथियार तस्करी के नेटवर्क की तलाश में पुलिस

देवघर। कुंडा थाना क्षेत्र के कोरियासा मैदान में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से कार्बाइन मशीन गन (सीएमजी), दो मैगजीन और एक कीपैड मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से आया और इसे किसे सौंपा जाना था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि कोरियासा मैदान के आसपास कुछ लोग अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री की गतिविधियों में सक्रिय हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर निगरानी शुरू की।

RKDF
advertisement

इसी दौरान पुलिस को देखकर एक संदिग्ध युवक भागने लगा। जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कपड़ों के अंदर छिपाकर रखी कार्बाइन मशीन गन बरामद हुई। इसके साथ दो मैगजीन और एक मोबाइल फोन भी मिला।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसका पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह वर्ष 2019 में देविपुर थाना क्षेत्र में दर्ज लूट के एक मामले में आरोपी रह चुका है। इसके अलावा बांका उत्पाद थाना से जुड़े अवैध शराब परिवहन के मामले में भी उसके जेल जाने की जानकारी पुलिस ने दी है।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर हथियार की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

 

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now