भाजपा विधायक जेपी पटेल को स्पीकर ने सदन से बाहर करने का दिया निर्देश, सोमवार तक के लिए विधानसभा शीतकालीन सत्र को किया गया बंद !
विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन शुक्रवार को जेपीएससी की सातवीं से दसवी पीटी को लेक विपक्षी विधायकों ने खूब हंगामा किया. इस होनहंगामे के बीच विपक्ष के भाजपा विधायक जेपी पटेल को स्पीकर ने सदन से बाहर करने का निर्देश दिया. सदन में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उन्हे मार्शल आउट किया. हालांकि जेपी पटेल को 15 मिनट बाद ही स्पीकर ने सदन में आने की अनुमति दे दी. सदन में भाजपा और आजसू के विधायकों ने जेपीएससी परीक्षा में अनियमितता का मामला उठाया. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही
इन्हे भी पढ़े :- नलिनी कुमार होंगे विधि विभाग के नए प्रधान सचिव !
भाजपा व आजसू विधायक के साथ माले विधायक विनोद सिंह जेपीएससी पीटी में भ्र्टाचार का मामला उठाते हुए वेल में घुस गये. विपक्ष के आधा दजन विधायक जेपीएससी के मुद्दे पर कार्य स्थगन लाकर विशेष चर्च करने की मांग कर रहे थे. कार्य स्थगन के माध्यम से विधायकों का कहना था कि जेपीएससी की 7 वीं से लेकर 10वीं तक की पीटी परीक्षा में भारी अनियमितता हुई है. मेरिट लिस्ट का पालन नहीं किया गया है. ओएमआर शीट गायब है. 57 विद्यार्थियों की ओएमआर शीट गायब है.49 अभ्यर्थियों को बिना ओएमआर
‘शीट के पास कर दिया गया है.
इन्हे भी पढ़े :- झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के बारहवे महाधिवेशन 18 दिसंबर 2021 को हरमू स्थित सोहराय भवन में आयोजित किया जाएगा।



















