भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें – छवि रंजन

संवाददाता रिकी राज

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची के उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने सोमवार को बिरसा मुण्डा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी, रांची श्री विपिन बिहारी, राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि एवं वेयर हाउस की ड्यूटी पर लगे पदाधिकारी उपस्थित थे।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें - छवि रंजन
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त छवि रंजन ने वेयर हाउस के गेट पर लगाये गये सील की जांच करते हुए पदाधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था संबंधित जानकारी ली। इस दौरान राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के सामने वेयर हाउस का सील खोला गया, जिसके बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयर हाउस का बारीकी से मुआयना किया एवं विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच करते हुए जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री बिपिन बिहारी से आवश्यक जानकारी ली।
उपायुक्त छवि रंजन ने वेयर हाउस में रखे ईवीएम, सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य उपकरणों की स्थिति एवं रख रखाव का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि ईवीएम के रख रखाव से संबंधित भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें - छवि रंजन
गौरतलब है कि समय-समय पर इवीएम वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण कर रख रखाव एवं तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट राज्य निर्वाचन विभाग को समर्पित करना होता है। इस संबंध में उपायुक्त ने निरीक्षण के बाद जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए प्रतिवेदन राज्य निर्वाचन विभाग को भेजने का निदेश दिया

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now