दिल को छू गया इस पुलिस वाले का काम
बुधवार को देवघर स्थित बैजनाथपुर चौक के निकट एक मजदूर की बिजली करंट लगने से मृत्यु हो गई और वहीं दूसरी ओर अन्य 1 मजदूर घायल हो गया। घायल मजदूर को रिखिया थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक राजीव कुमार ने अपनी गोद में उठाकर घटनास्थल से लगभग आधा किलोमीटर चल मुख्य सड़क पर स्थित अपने वाहन से अस्पताल भेजा।
बताते चलें कि पुलिस अवर निरीक्षक राजीव कुमार ने सीमित परीक्षा के माध्यम से सिपाही संवर्ग से अवर निरीक्षक संवर्ग में क्वालीफाई किया है।

















