श्रीलंका (shrilanka) के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे अपने बच्चों के साथ मालदीप भागे !

श्रीलंका (shrilanka) के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे अपने बच्चों के साथ मालदीप भागे !

Share
Link copied

श्रीलंका (shrilanka) इन दिनों एतिहासिक आर्थिक संकट से जूझ रहा है। यहां के राष्ट्रपति भवन पर जनता ने कब्जा जमा लिया है। इस बीच खबर है कि राष्ट्रपति #गोतबाया राजपक्षे आज सुबह कोलंबो से मालदीव भाग निकले हैं। वायुसेना के विशेष विमान से वह अपनी पत्नी व दो अंगरक्षकों के साथ मुल्क से फरार हो गए हैं। आज गोतबाया को राष्ट्रपति पद से इस्तीफा भी देना था। इस बीच यह खबरें भी जोर पकड़ रही हैं कि भारत ने राष्ट्रपति गोतबाया को भगाने में मदद की है।हालांकि, भारत की ओर से इसका खंडन किया गया है। श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने कहा है कि निराधार और ऐसी मीडिया रिपोर्टों का उच्चायोग खंडन करता है। हालांकि, भारतीय अधिकारियों ने कहा कि भारत श्रीलंका के लोगों का समर्थन करना जारी रखेगा और पड़ोसी मुल्क को मदद पहुंचाता रहेगा।
राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के देश छोड़ते ही श्रीलंका के हालात और खराब हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, अब प्रदर्शनकारी संसद की तरफ कूच कर रहे हैं। पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow